◾नारेबाजी कर जताया रोष, पुतला किया आग के हवाले
◾कभी हाईवोल्टेज तो कभी विद्युत कटौती से गुस्साए युवक
◾ व्यवस्था में सुधार न करने आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हाईवोल्टेज से विद्युत उपकरण फूंकने तथा अब विद्युत कटौती से गांव की युवाशक्ति का पारा चढ़ गया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया बाद में पुतला आग के हवाले किया गया। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर उग्र आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।
समीपवर्ती टूनाकोट, तिपोला तथा बगवान कोटिला गांव के युवा शनिवार को सड़क पर उतर आए। आक्रोशित युवाओं ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही हाईवोल्टेज से की लोगों के विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं अब अघोषित विद्युत कटौती कर दी जा रही है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा गांव के वासिदों को भुगतना पड़ रहा है। नाराज युवाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले भी किया। इस दौरान अमित मेहरा, कृपाल मेहरा, अर्जुन जीना, नीरज मेहरा, नीरज जोशी, अमन जोशी, करन मेहरा, नितिन मेहरा, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, कृपाल सिंह, कुबेर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!