◾कटिमी गजार गांव स्थित भूमिया मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
◾देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनो का दौर
◾तिवाड़ी गांव में भी लगा विशाल भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के कटिमी गजार गांव में स्थित भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को कटिमी गजार गांव स्थित भूमिया मंदिर में आचार्य पीतांबर शास्त्री ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। गांव के रक्षक कहे जाने वाले भूमिया देवता को भोग लगाए जाने के बाद भंडारा लगा। हर वर्ष की भांति होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तरह इस वर्ष भी हुए कार्यक्रम में दूर-दराज के शहरों में रहने वाले गांव के वासिंदे भी गांव पहुंचे। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम गिरी गोस्वामी, बहादुर सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, केसर सिंह रावत, पूरन नाथ, हिम्मत गिरी आदि व्यवस्था में जुटे रहे। इधर तिवाड़ी गांव में भी भैरव बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारा लगा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
