◾सुयालखेत में हुआ हादसा, आवाजाही भी हुई ठप
◾ट्रैफिक वॉलिंटियर ने भी बखूबी निभाई जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालखेत के समीप कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैफिक वॉलिंटियर अंकित सुयाल ने वाहन के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल बाहर निकाला। संयोगवश वाहन चालक की जिंदगी बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया। ट्रैफिक वॉलिंटियर ने यातायात भी सुचारु कराया।
मंगलवार को वाहन चालक यशवंत सिंह हल्द्वानी से कैंटर यूके03सीए0363 में लीसे के खाली कनेस्तर लेकर बाडेछीना, अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ। यशवंत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालखेत (सुयालबाडी़) के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। सूचना पर सुयालबाड़ी निवासी ट्रैफिक वॉलिंटियर अंकित सुयाल बगैर समय गवांए मौके पर पहुंचे। वाहन के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल सकुशल बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कि चपेट में हाइवे पर आवाजाही करने वाला कोई यात्री वाहन नहीं आया और बडा़ हादसा टल गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। ट्रैफिक वॉलिंटियर अंकित ने यातायात भी सुचारू कराया।

error: Content is protected !!