◾दस हजार रुपये से अधिक की धनराशि चोरी होने की आंशका
◾मंदिर से सौ मीटर दूर दान पात्र फेंक गए चोर
◾स्थानीय लोगों ने उठाई मामले के खुलासे की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीवनदायिनी कोसी व उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के संगम तट पर स्थित शिवालय का दान पात्र तोड़े जाने से हड़कंप मच गया। मंदिर से करीब सौ मीटर दूरी पर दान पात्र मिला है। दान पात्र में करीब दस हजार रुपये से अधिक की धनराशि साफ किए जाने की आंशका है। स्थानीय लोगो ने मामले का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

खैरना चौराहे के समीप कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित शिवालय के दान पात्र को चोरों ने निशाने पर ले लिया। चोरों ने दान पात्र को मंदिर में ही तोड़ने का प्रयास किया पर सफलता न मिलने पर मंदिर से करीब सौ मीटर दूर कोसी नदी किनारे ले जाकर दान पात्र को तोड़ डाला गया। सोमवार सुबह जब कुछ लोग पूजा पाठ को मंदिर पहुंचे तो मंदिर से दान पात्र गायब होने से पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में आसपास के लोगो को भी सूचना भेजी गई। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी के अनुसार दान पात्र से लगभग दस हजार रुपये से अधिक की धनराशि चोरी होने का अंदेशा है। स्थानीय लोगों ने मामले का जल्द खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने दावा किया है की जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!