◾ गांवों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
◾भैरव बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
◾ मंगलवार को लगेगा विशाल भंडारा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तिवाड़ी गांव में स्थित देवी मंदिर में विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ भैरव बाबा की मूर्ति की प्राथ प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व गांवों की महिलाओं ने आमबाडी़ गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंगलवार यानि कल भंडारा लगेगा।

सोमवार को कोसी घाटी में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। तिवाड़ी गांव स्थित देवी मंदिर में धर्माचार्य प्रेम बल्लभ करगेती ने यजमान जसवंत सिंह जलाल तथा कुलवंत सिंह जलाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि विधान से पूजा अर्चना तथा विशेष मंत्रोच्चार के साथ देवी मंदिर में भैरव बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भजन कीर्तनो तथा भैरव बाबा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इससे पूर्व गांवों की महिलाओं ने आमबाडी़ क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से तिवाड़ी गांव स्थित देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार कल यानि मंगलवार को भंडारा लगेगा। इस दौरान जीवन वर्मा, मनोज हाल्सी, भूपेंद्र सिंह बोहरा, खीम करगेती, राकेश करगेती, पंकज बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!