◾ पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
◾ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान
◾ 25 जून को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल ग्राम पंचायत के तोक खैराली गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। पूजा अर्चना व विशेष मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा।
सोमवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमान खुशाल सिंह, संतोषी बिष्ट, पवन फुलारा व लीला फुलारा से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ गणेश, सूर्यदेव, व्यास व पुस्तक पूजन किया गया। गांव की महिलाओं ने कोसी नदी से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय हो उठा।कथा व्यास आचार्य भास्कर पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। लोगों से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सदमार्ग पर चलने वाले भक्तों से भगवान सदा प्रसन्न रहते हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा सुनने सेठी, बेतालघाट, रोपा, चापड़, डाबर समेत आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
