◾विशेष स्वच्छता अभियान में उतरी अधिकारियों की फौज
◾ एसडीएम व तहसीलदार ने संभाली कमान
◾ गरमपानी से खैरना तक देर शाम तक जुटे रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी
◾जीवनदायिनी को साफ सुथरा बनाने को बडे़ हाथ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राज्यव्यापी सफाई अभियान का असर कोसी घाटी में भी दिखाई दिया। सुबह से ही अफसरों की फौज सफाई अभियान में जुट गई। गंदगी एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। बाबा नीम करौली के जयकारों के साथ कैंची धाम क्षेत्र से सफाई अभियान का श्रीगणेश किया गया।
रविवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच जगह जगह अधिकारियों की फौज विशेष स्वच्छता अभियान में जुट गई। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम से अभियान का श्रीगणेश किया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों के साथ मिल कैंची बाजार क्षेत्र से गंदगी एकत्र कर निस्तारण किया। कूड़ा गाड़ी के माध्यम से गंदगी हटाई गई। बाद में लोगों को साफ सफाई के प्रति गंभीर रहने की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। खाद्यान्न विभाग के साथ ही अन्य विभागों तथा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अभियान में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। सीएचसी गरमपानी में चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत, चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार, बेतालघाट में व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा, थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिला पंचायत सदस्य बेतालघाट मंजू आर्या ने पेयजल व जलपान की व्यवस्था की। काकड़ीघाट, मर्रसा, गंगोरी, गंगरकोट क्षेत्र में प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। देर शाम तक गांवो में भी सफाई अभियान चलाया गया।

जीवनदायिनी को साफ सुथरा बनाने को बडे़ हाथ

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में जीआइसी लोहाली तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम जीवनदायिनी कोसी नदी में साफ सफाई को उतरी। चमड़ियां से जौरासी क्षेत्र तक नदी में बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह मनराल ने नदी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों से नदी क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कहा की नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हाइवे पर भी अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्ण राणा, गीता दानी, प्रेम नाथ गोस्वामी, भीम सिंह, राधा जोशी, मोहन गोस्वामी, ललित मोहन दानी, हिमांशु फुलारा, विशाल गडिया आदि मौजूद रहे। छडा़ बाजार क्षेत्र में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

error: Content is protected !!