◾विशेष स्वच्छता अभियान में भी की शिरकत
◾कैंची पार्किंग परिसर में किया प्रसाद वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को गरमपानी तथा बेतालघाट मंडल में ध्यानपूर्वक सुना गया। विधायक सरिता आर्या ने भी कार्यकर्ताओं संग मन की बात सुनी। बाद में विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कैंची क्षेत्र में स्थित पार्किंग परिसर में प्रसाद वितरण भी किया।
रविवार को गरमपानी मंडल के 37 नंबर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को सुना विधायक सरिता आर्या ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। बाद में स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा की साफ सफाई के प्रति हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। विधायक सरिता ने कैंची क्षेत्र में स्थित पार्किंग परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, महामंत्री भगवत सिंह, दीवान सिंह, रणनीति सिंह जीना, गोविंद नेगी, मीना बिष्ट, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
