◾19 से 25 जून तक होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी पूरी
◾श्रद्धालुओं से किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे खैराली गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव में 19 से 25 जून तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गांव की महिलाएं विधि विधान से कलश यात्रा निकालेगी। 25 जून को पूर्णाहुती व महाआरती के साथ पारायण होगा।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे खैराली गांव में कल यानि सोमवार को विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का श्रीगणेश होगा। गणेश पूजन, सूर्यदेव पूजन व्यास व पुस्तक पूजन के बाद सुबह नौ बजे गांव की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी। रोजाना दो बजे से पांच बजे तक कथा पाठ होगा। कथा व्यास आचार्य भास्कर पांडे होंगे। यजमान खुशाल सिंह बिष्ट, संतोषी बिष्ट तथा पवन फुलारा व लीला फुलारा होंगे। 25 जून को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद कथा का पारायण होगा। ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, ज्येष्ठ उपप्रमुख गिरधर सिंह मचखोली, शेखर फुलारा, सुंदर बिष्ट आदि ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!