◾ भुजान, छड़ा, गरमपानी, खैरना में आपूर्ति प्रभावित
◾ व्यवस्था चरमराने से चढा़ क्षेत्रवासियों का पारा
◾जल्द व्यवस्था दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पहाड़ों में भी पीने के पानी का संकट बढ़ गया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छडा़, गरमपानी, खैरना तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से क्षेत्र के वासिदों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। लोगों ने जल्द पेयजल व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। मजबूरी में क्षेत्र के वासिंदे दूर दराज से वाहनों में पानी के बर्तन को रहे हैं। आरोप है की कई बार पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के वासिदों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है बावजूद व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। लगातार उपेक्षा की जा रही है। चंदन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, अंकुर बिष्ट, दीवान सिंह, संजय सिंह आदि ने पेयजल आपूर्ति सुचारू कर व्यवस्था में सुधार को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेताया है कि उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!