◾ विभागीय अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
◾ रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से गांवों के वासिंदे परेशान
◾जल्द व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में आए दिन विद्युत आपूर्ति चरमराने से गांवो के वासिदों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
समीपवर्ती पोखरी, डीना, नौडा़, छाती, बोहरागांव में आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। गांव के वासिंदे कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठा चुके हैं बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। आए दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र के लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल, टीवी, फ्रीज आदि शोपीस बन जा रहे हैं। विद्युत आपूर्ति चरमराने से नौनिहालों की पढ़ाई भी प्रभावित हो जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले दो महीने से परेशानी बनी हुई है। आए दिन आपूर्ति ठप हो जाती है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गांवो के वासिदों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय प्रताप सिंह गौणी, अनिल सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह, चंदन सिंह गौणी ने उपेक्षा पर रोष जताया है। जल्द व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!