◾तहसील का नाम बदलने तथा बाइपास निर्माण पर जताई खुशी
◾ बाइपास निर्माण पर लोगों को लाभ मिलने का किया दावा
◾मुख्यमंत्री का भी जताया गया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोश्या कुटोली तहसील का नाम श्री कैंची धाम किए जाने तथा बाइपास सड़कों का कार्य जल्द पूरा करवाए जाने की घोषणा पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण घोषणा किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार भी जताया।
गरमपानी मुख्य बाजार में स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तहसील कोश्या कुटोली का नाम बदलकर श्री कैंची धाम किए जाने पर खुशी जताई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया। वक्ताओं ने कहा की स्थापना दिवस पर तहसील का नाम बदलकर श्री कैंची धाम करने तथा बाइपास सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करवाए जाने की घोषणा से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।बाइपास निर्माण से जहां हाइवे का बेहतर विकल्प तैयार होगा वहीं आवाजाही करने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। बाइपास निर्माण से निश्चित रुप से गांवों के कास्तकार भी लाभान्वित हो सकेंगे। कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। इस दौरान राकेश कपिल, प्रेम सिंह, दीवान सिंह, पवन पांडे, सुनील बिष्ट, नीरज सिंह, हरीश सिंह, अजय बिष्ट, विपिन भट्ट आदि मौजूद रहे।
