◾ स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंचना सौभाग्य
◾ देश के कोने कोने से कैंची धाम पहुंच रहे बाबा भक्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बाबा नीम करौली के भक्तों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश के कोने कोने से लोग सपरिवार कैंची धाम पहुंच रहे हैं। बाबा के दर पर लगती श्रद्धालुओं की भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हर कोई बस बाबा के दर पर मत्था टेकने चला आ रहा है। बाबा भक्तों को विश्वास है कि बाबा दयालु बडे़ दयालु है। जो भी बाबा के दर पहुंचता वो खुशी खुशी बाबा के दर से वापस लौटता। जो भी एक बार बाबा के दर आता बस बाबा का भक्त बन जाता।
बाबा के दर पर पहुंचकर शांति मिली है। जब भी बाबा का आदेश होता कैंची धाम पहुंच जाते हैं। अब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। बाबा के प्रति लोगों में आस्था बढ़ते ही जा रही है।
ओमपाल सिंह, व्यवसाई , दिल्ली
बाबा के बारे में काफी सुना। किताबों में पढ़ा। मन करता बस एक बार बाबा के दर पर हाजरी लगाऊ। इस बार एकाएक बाबा के आश्रम में आने का सौभाग्य मिला। यहां पहुंचकर खुद को धन्य समझता हूं।
मिकेश, साफ्टवेयर इंजीनियर, सूरजकुंज , मेरठ।
बाबा नीम करौली की लीलाओं के बारे में काफी कुछ पड़ने को मिला। यूट्यूब, फेसबुक के जरिए काफि जानकारी मिली। परिवार के साथ बाबा के दरबार में आने का मौका मिला। बाबा का नाम अलौकिक है।
गौरव शाह, गुजरात।
बाबा की लीला अपरम्पार है। कैंची धाम आकर ईश्वर में आस्था बढ़ी है। बाबा नीम करौली के आदेश पर ही यहां तक पहुंच सके हैं। स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंचना बडा़ सौभाग्य है।
रत्नेश कुमार, पटना, बिहार।
अचानक ही बाबा के दर पर पहुंचे हैं बाबा के बारे में काफी सुना था। कैंची धाम पहुंचकर वाकई बहुत अच्छा लगा। बाबा के दर पर भक्तों की भीड़ बाबा की ही लीला है। अब जब भी उत्तराखंड आना होगा। बाबा के दर पर जरुर आएंगे।
दिव्या ज्योति, बिहार।
