◾संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
◾ कार्य शुरु होने से पूर्व मिलीभगत से गड़बड़ी का आरोप
◾ समीपवर्ती बयेडी़ पंपिंग पेयजल योजना का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती बयेडी़ गांव में पंपिंग पेयजल योजना के शुरुआत में ही अनियमितता का आरोप लगा पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया है कि ठेकेदार को कार्य शुरू करने से पूर्व ही 1.10 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों के साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने बयेडी़ पंपिंग योजना के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मंगलवार को धूराफाट संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन पांडे की अगुवाई में ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मामले की जांच को ज्ञापन भेज तमाम गंभीर आरोप लगाए । ज्ञापन के माध्यम से कहा की जल निगम ने संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने से पहले ही लगभग एक करोड़ दस लाख रुपए का भुगतान कर दिया है जो समझ से परे है। गांव के समीप मोटर मार्ग पर महज 50 से 60 लाख रुपये कीमत के पाइप उतारे गए हैं पर दोगुना भुगतान कर दिया जाना विभागीय मिलीभगत से हुए बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के जूनियर इंजीनियर के माध्यम से हुए मेजरमेंट (एमबी) का स्थली निरीक्षण करने की भी पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी भी दी है कि यदि मामले पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो फिर गांवो के वासिदों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस दौरान प्रेम सिंह अधिकारी, जय बल्लभ उप्रेती, पुष्कर राम, लछी राम, चंदन सिंह, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!