◾सात सेक्टरों में बांटा गया पूरा मेला परिसर क्षेत्र
◾चप्पे चप्पे पर तैनात किए पुलिस कर्मी, सीसीटीवी से भी होगी निगरानी
◾जिम्मेदारी के साथ ही श्रद्धा भाव से डूयूटी निभाने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज हो गई है। पूरे मेले परिसर को सात सेक्टर में बांटा गया है। कंट्रोल रूम में हुई ब्रीफिंग में अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारी के साथ ही श्रद्धा भाव के साथ डूयूटी निभाने का आह्वान किया गया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में विश्वप्रसिद्ध मेले की तैयारियों के तहत मंगलवार को मंदिर के ठिक सामने बनाए गए कंट्रोल रुम में पुलिस ब्रीफिंग हुई। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को रुट प्लान की विस्तार से जानकारी दी। भवाली, भीमताल, क्वारब , खैरना कैंची धाम समेत सभी स्थानों पर मुस्तैदी से डूयूटी करने के निर्देश दिए। एसपी क्राइम ने सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की। साफ कहा की श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए गंभीरता से कार्य करने की अपील भी की। प्रत्येक स्थानो पर वीडियोग्राफी करने को भी कहा गया। एसपी क्राइम ने मताहतों से जिम्मदारी के साथ श्रद्धाभाव से डूयूटी करने का आह्वान किया। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने भी पुलिस प्रशासन की रणनीति की जानकारी दी। इस दौरान सीओ नितिन लोहनी, विपिन चंद्र पंत, परवेज अली, अंकित कंडारी, टीआर वर्मा, कोतवाल उमेश मलिक, अजय सिंह, आरएस बिष्ट, किशोर उपाध्याय, जगदीश ढकरियाल, दिलीप कुमार, कृष्णा गिरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!