◾पिछले वर्ष से भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
◾विशेष रणनीति के साथ की गई है तैयारियां
◾ मंदिर के मुख्य गेट के समीप टेंट लगाने पर व्यापारी नेता ने जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के तहत विशेष तैयारियां की गई है। पिछले वर्ष से अलग इस वर्ष 14 जून दोपहर दो बजे से ही पुलिस प्रशासन के कर्मचारी डूयूटी पर मुस्तैद होंगे।
कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले सुप्रसिद्ध मेले के लिए इस वर्ष पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। बाबा के दर पर लगातार उमड़ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देख इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। अधिकारियों व कर्मचारियों को 14 जून को ही डूयूटी स्थल पर तैनात होने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के अनुसार सभी कर्मचारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कर्मी 14 जून को दोपहर में ही डूयूटी में तैनात हो जायेगें। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है।

मंदिर के मुख्य गेट पर टेंट लगाए जाने पर नाराजगी

मंदिर के मुख्य गेट के समीप टेंट लगा दिए जाने से श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता भुवन तिवारी ने आरोप लगाया की टेंट लगाकर मंदिर का पूरा क्षेत्र ढक दिया है जिससे श्रद्धालुओं को रोड से मंदिर दर्शन में परेशानी हो रही है। व्यापारी नेता ने टेंट तत्काल हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!