◾संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा
◾संगठनात्मक मजबूती को किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा
◾गरमपानी में जुटे बेतालघाट, भवाली , गरमपानी, नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बेतालघाट, नैनीताल, गरमपानी व भवाली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सोमवार को महिला सभागार में भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या तथा विधानसभा प्रभारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पहुंचे बेतालघाट, गरमपानी, भवाली तथा नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडल अध्यक्षों ने संगठन व पार्टी की मजबूती को चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश के साथ ही विदेशों में भी भारत का मान बढ़ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनावों में एकजुटता से कार्य कर दोबारा सरकार बनाने का आह्वान किया। योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे प्रचार प्रसार की अपील की। संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधायक सरिता आर्या ने कहा की केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा जरुरतमंदों की मदद का आह्वान किया। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझ कर पार्टी व संगठन को मजबूत करना है। इस दौरान सोबन सिंह, आंनद बिष्ट, निर्मला जीना, पंकज अदैति, राकेश कपिल, कुंदन चिलवाल, मदन मेहरा, चंपा जलाल, रईस अहमद, हर्ष सिंह जलाल, रमेश सुयाल, देव सिंह बोहरा, कमल बधानी, मनोज कुमार, दीवान सिंह जलाल, पूरन चंद्र आर्या, मनोज कुमार, सोबन बर्गली, मीना बिष्ट, लाभांशु सिंह, भुपेन्द्र सिंह, नीमा गोस्वामी, जानकी देवी, दान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!