◾वनाग्नि ने वन संपदा को पहुंचाया भारी नुकसान
◾तपिश बढ़ने के साथ ही धधकने लगे जंगल
◾गांवो के वासिदों ने उठाई जंगलों को बचाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तपिश बढ़ने के साथ ही जंगल एक बार फिर धधकने लगे हैं। भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटा जंगल धधक गया। हवा के झोंके ने वनाग्नि को और बढा़ दिया। वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। क्षेत्रवासियों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।
बीते दिनों हुई बारिश से काफी हद तक जंगल दावानल की चपेट में नहीं आए। एकाएक तपिश बढ़ते ही अब जंगल वनाग्नि से धधकने लगे हैं। रविवार को भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर थापली क्षेत्र में जंगल धधक उठा। देखते ही देखते आग ने जंगल के बडे़ हिस्से को चपेट में ले लिया। जंगल की आग भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग तक भी पहुंच गई। संयोगवश आवाजाही कर रहा कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नावली क्षेत्र में कोसी नदी पार का जंगल एकाएक वनाग्नि की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटे पूरे जंगल में फ़ैल गई। देर रात तक जंगल धधकते रहा। आग से बडे़ पैमाने पर वन संपदा को भी नुकसान होने का अंदेशा है। गांवों के वासिदों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
