◾सड़क व नाली सफाई का मलबा नहर पर फेंके जाने का आरोप
◾ विभागीय कार्यप्रणाली पर किसानों ने जताया रोष
◾जल्द नहर दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तमाम लोगों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान – रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर विभागीय लापरवाही किसानों पर भारी पड़ गई है। मार्ग पर नाली व मलबा सफाई के दौरान मिट्टी व पत्थर सिंचाई नहर में डाले जाने से नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेतों में पानी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। जल्द सिंचाई नहर को दुरुस्त करने की मांग की है।
दरअसल लोक निर्माण विभाग भुजान – रिची – बिल्लेख मोटर मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर इकट्ठा मलबे व नाली सफाई का कार्य करवा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओमी बैंड के समीप टूनाकोट व तिपोला गांव के काश्तकारों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहर पर मलबा व पत्थर डाले जाने से नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। मिट्टी व पत्थर से नहर को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर के क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेतों तक सिंचाई के पानी की आपूर्ति ठप हो गई जिससे किसान परेशान है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। स्थानीय सुनील मेहरा, भीम सिंह, देवेंद्र सिंह, डूंगर सिंह, सुंदर सिंह, बचे सिंह, प्रताप सिंह, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, खड़क सिंह, धन सिंह आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जल्द सिंचाई नहर को दुरुस्त किए जाने की मांग की है। दो टूक चेतावनी दी है की जल्द सिंचाई नहर दुरुस्त नहीं की गई तो लोनिवि के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
