◾ विधायक के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
◾जनहित को ध्यान में रख पूरी की जाए मांगे

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। पूर्व जिंप सदस्य ने सीएचसी बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने समेत रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने समेत अन्य मांगों को क्षेत्र हित में पूरा किए जाने की गुहार लगाई है।

बेतालघाट स्थित सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने तथा रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज जोशी ने विधायक सरिता आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज बेतालघाट क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से जिंप सदस्य ने अल्ट्रासाउंड सेवा के साथ ही अटल आदर्श विद्यालय में एनसीसी कोर्स शुरु कराने, घंघरेठी – बेतालघाट मोटर मार्ग पर डामरीकरण, लमजोला से लदासी तक मोटर मार्ग निर्माण, अल्मोड़ा – बेतालघाट – दिल्ली रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरु कराने तथा भवाली – खैरना – बेतालघाट – देहरादून बस सेवा संचालित किए जाने की मांग उठाई है। जिंप सदस्य ने कहा है की जनहित में मांगे पूरी होने पर क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सकेगी।

error: Content is protected !!