◾वाहन से दूध उतार रहा युवक गंभीर रुप से घायल
◾ सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन दूध के वाहन से जा टकराया। दुर्घटना में वाहन से दूध उतार रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
शुरुआत सुबह खैरना बाजार क्षेत्र में दूध के वाहन से दूध की आपूर्ति की जा रही थी की हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रहा पिकअप वाहन यूके 01सीए 1242 का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में वाहन से दूध उतार रहा चमड़ियां, लोहाली निवासी कैलाश चंद्र आ गया। वाहन की टक्कर से कैलाश गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। चौकी पुलिस खैरना प्रभारी दिलीप की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने यातायात सुचारु कराया।
