◾ पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ हुआ कथा का पारायण
◾भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरकने को मजबूर हुए श्रद्धालु
◾धार्मिक अनुष्ठान से माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के चूलिया गांव में स्थित भूमिया मंदिर में पूर्णाहुति, महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पारायण हो गया। दूर दराज से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य पूरन चंद्र पांडे ने श्रद्धालुओं से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सत्य के मार्ग पर चलने वालो की ईश्वर हमेशा मदद करते हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विधि विधान से पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। भंडारे में आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।इस दौरान बालम सिंह बोहरा, किशन सिंह बोहरा, चंदन सिंह, देव सिंह, नंदन सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
