◾ कूल समेत आस पास के गांवो में तेज हुई शराब तस्करी
◾ सुयालबाडी़ बाजार क्षेत्र में ओवर रेट तथा अंग्रेजी शराब बिक्री पर लोगों में रोष
◾हाइवे से सटे गांवों में बढ़ रही अवैध शराब की धमक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों में शराब तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में विरोध तेज होने के बाद अब रामगढ़ ब्लॉक के कूल समेत आसपास के गांवों में शराब तस्करों ने सक्रियता बढ़ा दी है। सुयालबाडी़ बाजार क्षेत्र में सरकारी देवी शराब की दुकान में तय कीमत से अधिक में बिक्रि होने तथा अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी से लोगों में रोष व्याप्त है।
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली – उल्गौर गांव में महिलाओं के अवैध शराब के खिलाफ लामबंद होने तथा कड़े विरोध के बाद अब शराब तस्करों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों की ओर रुख कर लिया है। गांवों में अवैध शराब की खेप पहुंचाने के बाद धड़ल्ले से ऊंचे दामों पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। रामगढ़ ब्लॉक के कूल समेत तमाम गांवो में अवैध शराब बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों की माने तो शराब बिक्री बढ़ने से गांवों का माहौल तेजी से खराब होता जा रहा है वहीं नौनिहाल भी से तेजी से नशे की गिरफ्तार में आ रहे हैं। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। सुयालबाड़ी मुख्य बाजार क्षेत्र में सरकारी देशी शराब की दुकान में तय कीमत से अधिक में बिक्री के साथ ही बाजार क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री भी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने के साथ ही शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई है।
