◾ भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾ दल के सदस्यों ने साझा किए यात्रा के अनुभव
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कैलाश यात्रा का बीस सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल कोसी घाटी पहुंचा। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के खैरना स्थित विश्राम गृह में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
आदि कैलाश के दर्शन को गया बीस सदस्यीय दसवां दल यात्रा संपन्न कर वापस कोसी घाटी पहुंचा। भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। केएमवीएन के प्रबंधक पारस सत्यवली की अगुवाई में स्थानीय लोगो ने भक्तों की आगवानी की। दल में पश्चिम बंगाल के पांच, उत्तराखंड के नौ तथा केरला के एक जबकि कर्नाटक के पांच श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा दल के सदस्यों ने यात्रा के अनुभव साझा किए। पश्चिम बंगाल की महिला श्रद्धालु सुमित्रा, सूरज कुमार तथा पश्चिम बंगाल की ही प्रिती बासु के अनुसार यात्रा का अनुभव शानदार रहा। केएमवीएन की व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद रही। यात्रा दल के सदस्यों ने यात्रा के दौरान रास्ते भर में सरकार से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की। केएमवीएन के गाइड महेश कुमार ने दल की अगुवाई की। करीब एक घंटे रुकने के बाद श्रद्धालुओं का दल गंतव्य को रवाना हो गया। इस दौरान संजय जोशी, सन्नी कुमार, अर्जुन सिंह, मनमोहन सिंह, कृष्णा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!