◾एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी
◾ बडी़ घटना का जताया अंदेशा
◾पुल को गड्डे मुक्त करने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ पुल पर गहराते गड्डे बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। बावजूद एनएच विभाग गड्ढों को मिट्टी से भर इतिश्री कर दे रहा है। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। पुल पर बढ़ रहे खतरे को टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे को अनगिनत गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। पर्यटक सीजन व चारा धाम यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ चुका है बावजूद हाइवे को गड्डे मुक्त करने को ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रामगाढ़ पुल पर भी गहराते गड्डे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। कई बाइक सवार रपट कर चोटील तक हो चुके हैं। बावजूद एनएच प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है महज गड्ढों में मिट्टी भर इतिश्री कर दी जा रही है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी, कोसी घाटी जन विकास समिति उपाध्यक्ष दयाल दरमाल, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, संजय बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह आदि ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द हालात दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
