◾तीन दिवसीय स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगे कलाकार
◾ मेले में जुटने लगी है दूरदराज से लोगों की भीड़

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में बेतालघाट महोत्सव परवान चढ़ने लगा है। तीन दिनी स्टार नाइट में कुमाऊं व गढ़वाल की संस्कृति के दीदार होंगे। महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करेंगे। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार मेले में दूरदराज के गांवों से पहुंचे रहे लोग मेले का लुत्फ उठा रहे है‌।

बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में 15 दिवसीय मेले में दूरदराज़ के गांवों से रोजाना सैकड़ों के संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऊँट की सवारी, नौकायन आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। महानगरों की तर्ज पर ब्लॉक मुख्यालय में लगे मेले की भव्यता से लोगों में खुशी है। 9,10 व 11 जून को होने वाली स्टार नाइट का भी क्षेत्र के वासिंदे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीन दिनी स्टार नाइट में जहां कुमाऊं व गढ़वाल की साझा संस्कृति के दीदार होंगे वहीं लोककलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बेतालेश्वर विकास समिति के सचिव तारा भंडारी के अनुसार प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!