◾बाढ़ सुरक्षा कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
◾ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने दी चेतावनी
◾6 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गरमपानी से खैरना तक बाढ़ सुरक्षा कार्यों में गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की मांग तेज हो गई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जनहित से जुड़े मामले में गुणवत्ता युक्त कार्य कराए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि लापरवाही की गई तो फिर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार के ठीक पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के उफान से क्षेत्र को बचाने के लिए राज्य सरकार ने जनहित को ध्यान में रख छह करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की स्वीकृति दी है। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हो जाने से निश्चित रूप से बाढ़ के उफान से निजात मिल सकेगी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी सुरक्षात्मक कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है साथ ही गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की पुरजोर मांग उठाई है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर लोगों को सुरक्षित करने का काम किया है ऐसे में गुणवत्ताविहीन कार्य कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। चेताया कि यदि लापरवाही हुई तो फिर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
