◾लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से हरकत में पुलिस विभाग
◾ पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम बनी मुसीबत
◾तमाम स्थानों पर वनवे आवाजाही से खड़ी हो रही परेशानी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वनवे वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वन वे वाले स्थानों पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से वन वे वाले स्थानों पर जाम लग रहा है। जाम न लगे इसके लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती को रणनीति तैयार की जा रही है।

दो वर्ष पूर्व अक्टूबर में आई आपदा ने कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफलाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को भारी नुकसान पहुंचाया। कई दिनों तक आवाजाही ठप रही। संबंधित विभाग ने जगह-जगह पहाड़ी काट बामुश्किल यातायात सुचारू किया। तब से हालात जस के तस हैं। अब भी हाईवे पर दोपांखी, रातीघाट, रामगाढ़, भोर्या बैंड समेत अन्य स्थानों पर वन वे आवाजाही हो रही है। इन दिनों पर्यटक सीजन भी चरम पर है जिस कारण हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वनवे वाले स्थानों पर जाम लगने से आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस आदि भी जाम में फंस जा रही है जिससे मरीजों की जान भी सांसत में पड़ जा रही है। जाम की समस्या से निजात दिलाने को अब पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत वनवे वाले स्थानों को चिन्हित कर उन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि वाहन जाम में ना फंस सकें तथा हाईवे पर यातायात सुचार रहे। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार पर्यटक सीजन में वन वे वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती को रणनीति तैयार की जा रही है।

error: Content is protected !!