◾ पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ हुआ कथा का पारायण
◾ भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरकने को मजबूर हुए श्रद्धालु
◾धार्मिक अनुष्ठान से माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में पूर्णाहुति, महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का पारायण हो गया। दूर दराज से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
डोलकोट स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सत्य के मार्ग पर चलने वालो की ईश्वर हमेशा मदद करते हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विधि विधान से पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। भंडारे में बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, हल्द्वानी, गरमपानी, खैरना, रातीघाट, लोहाली, धनियकोट, सिमलखा, रतौडा़, नैनीचैक, तिवाड़ी गांव, आमबाडी़, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, जजूला, सीम, सिमराड़ आदि दूरदराज के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान उप व्यास पंडित कैलाश चंद्र पांडे, आचार्य गिरीश चंद्र पांडे, सतीश नैनवाल, शेखर दानी, नवीन नैनवाल, संजय नैनवाल, खुशाल हाल्सी, भरत नैनवाल, डा. गणेश उपाध्याय, खष्टी बिष्ट, लता उपाध्याय, नारायण दत्त नैनवाल आदि मौजूद रहे।
