◾ बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
◾जनसमस्याएं सुन दिलाया समाधान का भरोसा
◾ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा मंडल गरमपानी का गांवो में जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश हो गया। कार्यकर्ताओं ने गांवों के वासिदों की समस्याएं जान समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों को पार्टी की रीति नीति की जानकारी दे भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
भाजपा मंडल गरमपानी से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़, ब्यासी, ढौन, सीम, सिल्टोना, बजेडी़, सिमराड़ आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं जानी। गांवों में सबसे ज्यादा बदहाल सड़क, पेयजल संकट की समस्या सामने आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की समस्याओं के समाधान को सांसद तथा विधायक को जानकारी दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह के अनुसार दूसरे चरण में सिमलखा, गैरखाल, हरोली, बसगांव, नेगूडा़, सकदीना, जिनौली, तड़ी आदि गांवों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक दीवान सिंह जलाल, मंडल उपाध्यक्ष उमेश बर्गली, गोविंद नेगी, दीपा आर्या, दीपक जोशी, गणेश जोशी, भानु पांडे, सुरेश पांडे, कमलेश पांडे, कविता आर्या, गीता आर्या, मीना आर्या, दीवानी राम , दिनेश सिंह, धन सिंह, दीपा सुयाल, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!