◾ मंदिर परिसर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर हुई चर्चा
◾अधिकारियों – कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
◾समय पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश
◾ चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी
◾ मेला परिसर होगा सुविधाओं से लैस,भारी संख्या में बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थापन दिवस के मौके पर कैंची धाम में लगने वाले सुप्रसिद्ध मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ की 15 जून को लगने वाले सुप्रसिद्ध मेले में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौपी गई।
बुधवार को मंदिर परिसर में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में मंदिर प्रंबधन समेत विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में 15 जून के मेले पर बिंदुवार चर्चा हुई। तय हुआ की मंदिर के मुख्य गेट के सामने मुख्य कंट्रोल रुप स्थापित किया जाएगा। निगरानी को चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी। मंदिर में पहुंचने वाले बाबा भक्तों के लिए विशेष तैयारी बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों व मंदिर प्रबंधन से भी राय मशविरा किया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौपी गई। उपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने मेले से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के प्रदीप साह, कोतवाल उमेश मलिक, एसडीओ मनोज तिवारी, सहायक अभियंता एनएच जीके पांडे, डा.योगेश कुमार, चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार, इंचार्ज कैंची कृष्णा गिरी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, प्रकाश मेहरा, जया भाकुनी, नरेश असवाल, हिमांशु गौण, संजय कुमार, भुवन तिवारी, दिनेश तिवारी, रमेश किरौला, कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।

मेला परिसर होगा सुविधाओं से लैस

15 जून को लगने वाले मेले को विभागीय अधिकारियों को अभी से जुटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेले के दिन यातायात व्यवस्था को रुट डायवर्ट, श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग, शटल सेवा संचालन के साथ ही मेला स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साफ सफाई व्यवस्था को विशेष तैयारी होगी। मंदिर के मुख्य गेट के सामने कंट्रोल रूम के समीप ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मुस्तैद रहेगी। एंबुलेंस व आपातकालीन 108 अलर्ट मोड पर रहेगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाएगा। संदिग्धों पर शिकंजा कसने को पुरुष व महिला कर्मी सादे कपड़ों में भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे। यातायात पुलिस के साथ ही पीएससी, सीपीयू की टीम भी जिम्मेदारी संभालेंगी। रेगुलर पुलिस के साथ ही राजस्व पुलिस की टीम भी मुस्तैद रहेगी।

भारी संख्या में बाबा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

प्रतिवर्ष लगने वाले सुप्रसिद्ध मेले में लाखों बाबा भक्त देश विदेश से कैंची धाम पहुंचते हैं। दो दिन पहले से ही बाबा भक्तों के कैंची धाम पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है। इस वर्ष अन्य वर्षो की तुलना में और अधिक बाबा भक्तों के कैची धाम पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में ही रोजाना हजारों भक्त बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि मंदिर प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई है।

error: Content is protected !!