◾शराब तस्करी में लिप्त तस्करों को दी खुली चुनौती
◾ गांवों में बढ़ती शराब तस्करी पर चढ़ा लोहाली उल्गौर गांव की महिलाएं
◾ एसडीएम ने किया तस्करों के खिलाफ शिंकजा कसने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में तेजी से बढ़ रही शराब तस्करी से आक्रोशित महिलाओं ने इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक मकान में छुपाकर रखी गई करीब तीन पेटी शराब नष्ट कर दी। पेटियों में रखी गई शराब की बोतलो को सड़क पर पटक तोड़ डाला। आक्रोशित महिलाओं ने तस्करी पर अंकुश न लगने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने दावा किया की शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। लिप्त तस्करों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
लोहाली, धारी, उल्गौर, ताड़ीखेत, रुपसिंह धूरा, छियोडी़, धूरा आदि गांवों में लगातार बढ़ रही अवैध शराब पर बीते रविवार शाम लोहाली- उल्गौर गांव की दर्जनों महिलाएं घरों से निकलकर लोहाली- चमड़ियां मोटर मार्ग पर उतर आई। नारेबाजी कर तस्करी के खिलाफ रोष जताया। आरोप लगाया की धड़ल्ले से गांवों में शराब तस्करी की जा रही है। शांत समझे जाने वाले गांवों का माहौल बिगड़ा चुका है। लोग तेजी से नशे का शिकार हो रहे हैं वहीं छोटे छोटे बच्चे तक नशे की चपेट में आ रहे हैं। आक्रोशित महिलाएं देर रात तक मोटर मार्ग पर शराब तस्करों का इंतजार करती रही। रात में एक मकान में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पर महिलाओं का पारा चढ़ गया। महिलाओं ने छिपाकर रखी गई करीब तीस शराब की पेटियों को सड़क पर पटक कर तोड़ डाला। महिलाओं ने तस्करों के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली ने दावा किया की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। तस्करी में लिप्त माफियाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

error: Content is protected !!