◾ खतरे का सबब बना पहाड़ी से गिरा बोल्डर
◾ पैदल आवाजाही करने वालों पर भी मंडरा रहा खतरा
◾स्थानीय लोगों ने उठाई बोल्डर के निस्तारण की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में पहाड़ी से गिरा बोल्डर खतरे का सबब बन चुका है। आए दिन वाहन बोल्डर से टकरा रहे हैं बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बोल्डर का निस्तारण किए जाने की मांग उठाई है।

कुछ महीने पूर्व थुआ की पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खतरे का सबब बन चुका है। बाजार क्षेत्र में हाईवे किनारे लंबे समय से पड़ें बोल्डर से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बीते दिनों ही बारात का वाहन बोल्डर से टकरा गया।

संयोगवश वाहन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रात के वक्त जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है। कई बाइक सवार पत्थर से टकराने से बाल-बाल बच रहे हैं‌। पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय कुंदन सिंह जलाल, कैलाश तिवारी, सुरेश जोशी, विवेक पंत आदि ने बोल्डर का निस्तारण किए जाने की मांग प्रशासन से की है। अंदेशा जताया है कि यदि समय रहते बोल्डर नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!