◾ जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेज जांच की मांग
◾ सरकारी बजट की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जाख – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर गुणवत्ताविहीन डामरीकरण का आरोप लगा जांच की मांग उठी है। समाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को ज्ञापन भेज जाख – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर गुणवत्ताविहीन डामरीकरण किए जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है की सड़क पर डामर उखड़ने लगा है जबकि अभी कार्य गतिमान है। पूर्व में बेतालघाट ब्लॉक की कई सड़कों पर किया गया डामरीकरण उखड़ चुका है। अब निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर घटिया कार्य किया जा रहा है। कृपाल सिंह ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!