◾ प्रदेश की वरियता सूची में बनाई चौथे स्थान पर जगह
◾ माता -पिता व गुरुजनो को दिया सफलता का श्रेय
◾ जीआइसी खैरना की खुशबू 11वें व अंजली भी वरियता सूची में 24 वें स्थान पर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जीआइसी खैरना की मेधावी दीपांजलि ने प्रदेश की वरियता सूची में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। दिपांजलि ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर शानदार प्रदर्शन किया है। दिपांजलि की सफलता पर क्षेत्रवासियों तथा गुरुजनों ने खुशी जताई है। दीपांजलि भविष्य में सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में जाकर देश सेवा करना चाहती है।
खैरना के व्यापारी दीपक गोस्वामी की बेटी दीपांजलि के प्रदेश की वरियता सूची में चौथे स्थान पर रहने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जीआइसी खैरना की छात्रा दीपांजलि ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। हिंदी में 94, अंग्रेजी 99, भौतिक विज्ञान 93, गणित 99, रसायन विज्ञान 97 अंक प्राप्त किए हैं। दीपांजलि ने सफलता का श्रेय मां अंजली, भाई दक्ष तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। बताया की रोजाना दस से बारह घंटे रोजाना पढ़ाई व शिक्षक दीपक पांडे के मार्गदर्शन से काफी मदद मिली। भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना लक्ष्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमसी बजाज, शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने दिपांजलि को बधाई दी है।


खूशबू 11वें तथा अंजली 24 वें स्थान पर
जीआइसी में अध्ययनरत खुशबु नैनवाल तथा अंजली ने भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के दम पर वरीयता सूची में जगह बनाई है। सिल्टोना गांव निवासी खुशबू ने हिंदी 94, अंग्रेजी 99, भौतिक विज्ञान 91, गणित 97, रसायन विज्ञान में 93 अंक पाकर 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश भर में 11वां स्थान हासिल किया है जबकि अंजली ने 92.6 प्रतिशत अंक पाकर वरियता सूची 24 वां स्थान हासिल किया है। जीआइसी खैरना की तीन मेधावियों के वरियता सूची में जगह बनाने पर लोगों ने खुशी जताई है।
