◾बाबा के दर पर मत्था टेक किया हनुमान चालीसा का पाठ
◾मंदिर प्रंबधन से ली बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾ कई फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके हैं दीपक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौली के दरबार में फिल्मी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हिंदी व मराठी फिल्मों में दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान रखने वाले दीपक शिर्के का नाम भी बाबा भक्तों में शामिल हो गया है। दीपक ने बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
तिरंगा जैसी देशभक्ति फिल्म में प्रलयनाथ गुंडास्वामी की भूमिका से हिंदी फिल्मों में पहचान बनाने वाले दीपक शिर्के अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंचे। परिजनों के साथ पहुंचे दीपक ने बाबा के दर पर पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन से बाबा नीम करौली की लीलाओं की जानकारी जुटाई। पहली बार मंदिर पहुंचे दीपक ने काफी देर मंदिर में बिताया। अभिनेता दीपक के मंदिर पहुंचने की सूचना पर प्रशंसक भी मंदिर गेट पर दीपक के इंतजार में रहे। मंदिर से बाहर आने के साथ ही प्रशंसकों ने दीपक को घेर लिया। दीपक ने भी किसी को भी निराश नहीं किया। प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए। दीपक ने कहा की मंदिर पहुंचकर आध्यात्मिक शांति मिली है। जल्द दोबारा आने की बात कही।

error: Content is protected !!