◾अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
◾कदम कदम पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾जल्द व्यवस्था दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे की अनदेखी से व्यापारियों ने रोष जताया है। आरोप लगाया की पर्यटन सीजन के बावजूद स्टेट हाईवे बदहाल है। सुरक्षात्मक कार्य न होने से दुर्घटना का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। चेतावनी दी है की यदि स्टेट हाईवे पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर कदम कदम खतरा मुंह उठाए खड़ा है। खैरना से कुछ कदम आगे ध्वस्त स्टेट हाईवे तथा पैराफिट न होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जगह जगह भूधंसाव की जद में आकर बदहाल हो चुके स्टेट हाईवे की बदहाली से अब पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों में नाराजगी बढ़ते ही जा रही है। व्यापारी नेता कुलदीप खनायत, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह खनायत ने आरोप लगाया की महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कदम कदम पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही जबकि आए दिन बडे़ नेता व अधिकारी स्टेट हाईवे से आवाजाही करते हैं बावजूद सड़क की बदहाली नजर नहीं आ रही। दो वर्ष से भी अधिक समय से खैरना व भुजान के बीच बडे़ हिस्से में स्टेट हाईवे ध्वस्त हालत में है पर लगातार अनदेखी की जा रही है। सुनील मेहरा, जीवन सिंह, संजय सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, फिरोज अहमद, हरीश सिंह, पंकज नेगी आदि ने चेतावनी दी है की अब अपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द स्टेट हाईवे पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
