◾ बेतालघाट के जोशीखोला गांव में 25 मई को होगा श्रीगणेश
◾कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे कमेटी सदस्य
◾क्षेत्रवासियों से की गई कलाकारों के उत्साह वर्धन की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे जोशीखोला गांव में होने वाली रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई है। खास बात यह है की महिला पात्रों की भूमिका में इस वर्ष भी बेटियां अभिनय करेंगी। रामलीला कमेटी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह वर्धन का आह्वान किया है।
जोशीखोला गांव में प्रत्येक वर्ष जेठ मास की नवरात्रि में रामलीला मंचन किया जाता है। इस वर्ष भी 25 मई गुरुवार से रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। एक महिने की कड़ी तालीम के बाद अब कलाकार मंच पर अभिनय करेंगे। खास बात यह है कि बेटियां मुख्य भूमिका में होंगी। सीता का पात्र निर्मला जोशी, सुनैना हर्षिता जोशी, नटी सूत्रधार लक्षिता, दिव्यांशी जबकि सबरी के पात्र में चंद्रा जोशी नजर आएंगी। आदर्श रामलीला कमेटी जोशीखोला (बेतालघाट) के शंकर जोशी के अनुसार मंचन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है‌। कमेटी अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, कोषाध्यक्ष आंनद पांडे, उपाध्यक्ष चंद्रमणी सती, दामोदर जोशी, पूरन चंद जोशी, गोविंद बल्लभ पांडे व सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!