◾वायरलेस फिडेलिटी युक्त सीसीटीवी यूनिट भी शुरु
◾विधायक रानीखेत ने किया जीआइसी भुजान में उद्घाटन
◾रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय नित्यानंद कांडपाल स्मृति वाटिका तथा दो लाख रुपये की लागत से वायरलेस फिडेलिटी युक्त सीसीटीवी यूनिट का शुभारंभ किया।
सोमवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी भुजान में विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने कुमाऊनी, गढ़वाली लोककला पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक डा. प्रमोद ने विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय नित्यानंद कांडपाल स्मृति वाटिका का उद्घाटन कर उन्हें याद किया। कहा की विद्यालय स्थापित होने के बाद से ही क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार ने विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देकर नौनिहालों व क्षेत्र के हित में बडा़ कदम उठाया है। विधायक ने विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह तथा डा. संजीव कुमार अहलावत ने विधायक को मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डा. शिवराज सिंह ने विधायक को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका व भावना मेहरा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र फर्त्याल, खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, खुशहाल जीना, सुनील मेहरा, दलीप सिंह बोहरा, गणेश नेगी, नीमा जोशी, नवीन चंद जोशी, भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह, हरी बाबू शाक्य, ललित मोहन जोशी, दीपा आर्या, अजीत सिंह, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
