◾जंगल से शिप्रा नदी की ओर पानी पीने उतरा था जंगली जानवर
◾ स्थानीय व्यापारियों ने उपचार करा वन विभाग को सौंपा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे थुआ के जंगल से घुरड़ (जंगली हिरन) गरमपानी बाजार से होता हुआ शिप्रा नदी तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के चंगुल से घुरड़ को छुड़ाया। उपचार के बाद उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया।
रविवार सुबह बाजार क्षेत्र से सटे थुआ के जंगल से एक घुरड़ हाइवे को पार कर शिप्रा नदी तक पहुंच गया। नदी से पानी पीने के बाद जंगली जानवर जंगल की ओर रवाना हुआ ही था की आवारा कुत्तों के झुंड उस पर टूट पड़ें। घुरड़ के चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय व्यापारी कैलाश नैनवाल, मदन सिंह गौड़ी, आंनद मेहरा, मनोज बिष्ट, बॉबी पिनारी, अखिलेश पिनारी आदि नदी की ओर दौड़ पड़ें। बामुश्किल आवारा कुत्तों के झुंड से जंगली घुरड़ को आजाद कराया गया। व्यापारी जंगली जानवर को हाइवे तक लेकर पहुंचे तथा खैरना पशु अस्पताल में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी तसलीम अहमद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तसलीम अहमद ने घायल घुरड़ का उपचार किया। बाद में उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया।

error: Content is protected !!