◾बरसाती नाले में खदान कर भारी मात्रा में निकाले जा रहे पत्थर
◾ अवैध पत्थर डंपरों के जरिए लगाए जा रहे ठिकाने
◾ एसडीएम ने किया तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के जजूला गांव में सक्रिय तस्कर प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। दिन ढलने के साथ ही बरसाती नाले में तस्कर सक्रियता बडा़ दे रहे हैं। बरसाती नाले में खदान से खतरा भी बढ़ता जा रहा है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के अनुसार छापेमारी अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना- सिमराड मोटर मार्ग पर जजूला क्षेत्र में पत्थर तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र में स्थित बरसाती नाला तस्करों का अड्डा बन चुका है। दिन ढलने के साथ ही तस्कर सक्रियता बढ़ा दे रहे हैं। बरसाती नाले को बेतरतीब ढंग से खोद भारी मात्रा में पत्थर निकाल मोटर मार्ग पर इकठ्ठा किए जा रहे हैं जहां से अवैध पत्थरों को डंपरों में लाद जहां तहां भेजा जा रहा है। बैखोफ तस्करों इस कदर हावी हो चुके हैं कई जेसीबी मशीन के जरिए भी खदान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खदान पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक जया बिष्ट के अनुसार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने दावा किया की शिकंजा कसने को छापेमारी अभियान तेज कर लिप्त तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!