◾चौकी पुलिस खैरना ने जारी की चेतावनी, चलेगा अभियान
◾ सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस एक्ट में होगी कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बगैर सत्यापन किराएदारों को रखने तथा सत्यापन न कराने वालो पर खैरना पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सत्यापन कराने को तीन दिन की समय सीमा तय की गई है बावजूद सत्यापन न कराने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
पुलिस लंबे समय से जागरूकता अभियान चलाकर बाहरी लोगों से सत्यापन कराने की अपील कर रही है बावजूद लोग सत्यापन से बच रहे हैं। खैरना पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। किरायदारों, घरेलू नौकर, दुकान में कार्यरत कर्मचारियों, मजदूरों, फेरी करने वालों का तीन दिन में सत्यापन कराने की चेतावनी जारी कर दी है। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के अनुसार सत्यापन में मकान मालिक व किराएदार का आधार कार्ड, एक एक फोटो, स्थाई पता, आपराधिक रिकॉर्ड व प्रधान, वार्ड सदस्य से सत्यापित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। चेतावनी दी की तीन दिन में सत्यापन न कराने पर पुलिस एक्ट में चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

error: Content is protected !!