◾समुचित आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
◾पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हुई है योजना
◾व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना के समीप कोसी नदी पर लगभग पांच करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि से बनी मझेडा़ – ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना सवालों के घेरे में आ गई है। योजना से जुड़े उपभोक्ताओं ने समुचित आपूर्ति न होने पर रोष जताया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
कोसी नदी पर पांच करोड़ रुपये की लागत से मझेडा़ ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट योजना का लोकार्पण भी कर चुके हैं बावजूद गांवों के वासिदों को समुचित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। डोबा गांव निवासी हरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, आंनद सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह के अनुसार लंबा समय बीतने के बावजूद योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही जिस कारण तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी सप्ताह भर तक आपूर्ति ठप भी रहती है। दूर दराज से तपती धूप में सिर पर पानी के बर्तन ढोना मजबूरी बन चुका है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समुचित आपूर्ति न होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को दर्शा रहा है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर गांव के वासिदों को साथ लेकर आंदोलन का बिगूल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!