◾झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी अवैध शराब
◾आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चला थौरना निवासी शराब तस्कर से छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्कर ने शराब घर के समीप ही झाड़ी में छिपाई थी।
गुरुवार को थानाध्यक्ष मनोज नयाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एसआई गौरव जोशी को सूचना मिली की एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब की धड़ल्ले से बिक्री कर रहा है। एसआई गौरव जोशी ने मय टीम छापेमारी कर थौरना (बेतालघाट) निवासी उमेश चंद्र को शराब बिक्री करते हुए दबोच लिया। आरोपित के घर के समीप झाड़ियों में छिपा कर रखी गई छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला की आरोपित बाहरी क्षेत्रों से अंग्रेजी शराब लाकर क्षेत्र में तस्करी करता है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब बिक्री करने वालो को कतई बख्सा नहीं जाएगा।
