◾पहले दिन दोनों विद्यालयो के पचास विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
◾ एसडीएम ने दिए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश
◾बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार होगा पंजीकरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी आपुण स्कूल आपणू प्रमाण योजना का बेतालघाट ब्लॉक में श्रीगणेश हो गया। जीआइसी खैरना तथा रातीघाट में लगभग पचास नौनिहालों ने प्रमाण पत्रों के लिए पंजीकरण करवाया। 20 व 22 मई को को जीआइसी गरजोली, ढोकाने, लोहाली , ऊंचाकोट, बेतालघाट, जीतवापीपल, जौरासी तथा सिमलखा विद्यालय में पंजीकरण शिविर लगेगा।
गुरुवार को जीआइसी खैरना तथा रातीघाट में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी आपुण स्कूल आपणू प्रमाण योजना के तहत विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को विशेष शिविर लगाया गया। जीआइसी खैरना में पंद्रह जबकि रातीघाट में पैंतीस विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्रों के लिए पंजीकरण करवाया। विद्यार्थी प्रमाण पत्रों के पंजीकरण को आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने को विद्यार्थियो को विद्यालय से ही आय, जाति, स्थाई आदि महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को योजना तैयार की गई है। कल यानि शुक्रवार को भी दोनों विद्यालयो में पंजीकरण शिविर लगेगा जबकि 20 व 22 मई को जीआइसी गरजोली, ढोकाने, लोहाली, ऊंचाकोट, कन्या इंटर कालेज बेतालघाट, जीआइसी जीतुआपीपल, जौरासी तथा सिमलखा विद्यालय में शिविर लगेगा। 23 व 24 मई जीआइसी ताड़ीखेत, रिखोली तथा 25 व 26 मई को जीआइसी हल्सों कोरण में शिविर लगाया जाएगा। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्यो को प्रमाण पत्रो के लिए जरुरी दस्तावेजों की जानकारी विद्यार्थियों को देने के निर्देश दिए गए हैं ताकी शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जा सके।
