◾सुप्रसिद्ध गायक गुलशन कुमार की बेटी है तुलसी
◾ मंदिर प्रबंधन सदस्यों से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾एक घंटे मंदिर में लगाया ध्यान फिर साथियों संग हुई गंतव्य को रवाना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों में सुप्रसिद्ध गायक गुलशन कुमार की बेटी का नाम भी जुड़ गया है। गुलशन कुमार की बेटी तुलसी ने बाबा के दर पर मत्था टेका। पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। तुलसी कैंची धाम पहुंचकर काफी खुश नजर आई।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश विदेश से श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर पर पहुंच रहे हैं। नेताओं, अभिनेताओं समेत कई दिग्गज खिलाड़ी कैंची धाम पहुंच चुके हैं। सुप्रसिद्ध गायक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार का नाम भी अब बाबा भक्तों में शामिल हो गया है। तुलसी भी प्रसिद्ध गायक हैं। बाबा के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना के बाद तुलसी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यो से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। मंदिर में ध्यान भी लगाया। लगभग एक घंटे मंदिर में रहने के बाद तुलसी साथियों के साथ नैनीताल को रवाना हो गई।

error: Content is protected !!