◾मनरेगा योजना में निर्माण सामग्री का भुगतान लटकने पर नाराजगी
◾15वें वित्त का भी समुचित बजट उपलब्ध न होने पर रोष
◾उपेक्षा का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में समय पर बजट उपलब्ध न होने पर ग्राम प्रधान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताई है। उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। कहा की बजट उपलब्ध न होने से गांवों में विकास कार्य ठप हो चुके हैं।
बेतालघाट ब्लॉक में विकास कार्य ठप हो जाने का आरोप लगा ग्राम प्रधान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने रोष जताया है। आरोप लगाया की मनरेगा योजना में निर्माण सामग्री व कुशल श्रमिकों के भुगतान में बेवजह देरी की जा रही है। कार्य होने के बाद तीन से छह माह में भुगतान किया जा रहा है जिससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान लंबित होने से व्यवहार खराब होने की नौबत तक आ जा रही है। वहीं ग्राम पंचायतों के 15वें वित्त के बजट की भी पूरी धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही जबकि प्रस्ताव लेने के बाद अब वित्तीय वर्ष 2022 – 23 भी समाप्त हो चुका है। लगातार ग्राम पंचायतों की उपेक्षा की जा रही है जिससे विकास कार्य ठप हो चुके हैं। दो वर्ष पूर्व आपदा के बाद से गांवों के पैदल रास्ते ध्वस्त हो बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। दो टूक चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मनमानी की गई तो फिर पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगूल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!