◾ 38 करोड़ रुपये से 45 किमी दायरे में सुधरेंगे हालात
◾लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा हाइवे
◾ ज्योलिकोट से काकड़ीघाट तक होगा सुधारीकरण का कार्य
◾ गाजियाबाद की कंपनी को मिली जिम्मेदारी, मिलेगी राहत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को 45 किमी दायरे में दुरुस्त करने को कवायद तेज हो गई है। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से हाइवे को ज्योलिकोट से काकड़ीघाट तक दुरुस्त किया जाएगा। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता के अनुसार निविदा प्रक्रिया होने के बाद अब अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दावा किया की जल्द कार्य शुरु किया जाएगा।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे अब नए लुक में नजर आएंगी। दो वर्ष पूर्व आपदा ने एनएच को भारी नुकसान पहुंचाया। जगह जगह हाइवे ध्वस्त हुआ तो आपदा की मार से हाइवे बदहाल हो गया। कई दिनों तक आवाजाही ठप रहने के बाद संबंधित विभाग ने बामुश्किल हाईवे को यातायात लायक बनाया। रातीघाट, दोपांखी, कैंची क्षेत्र में पहाड़ी काट बामुश्किल वन वे आवाजाही सुचारु की जा सकी। विभाग ने सुधारीकरण को सर्वे कर बजट के लिए प्रस्ताव तैयार कर सड़क व भूतल मंत्रालय भेजा। बजट के अभाव में अब तक हालात जस के तस है पर अब एनएच के हालातों में सुधार की उम्मीद जग गई है। ज्योलिकोट से काकड़ीघाट तक लगभग 45 किमी दायरे में हाइवे की मरम्मत, सुरक्षात्मक कार्य, डामरीकरण के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गाजियाबाद की निजी कंपनी ने शर्तों के अनुरुप टेंडर प्रक्रिया पूरी की है। सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार अब अनुबंध प्रक्रिया पूरी करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। दावा किया है की जल्द से कार्य भी शुरु करवाया जाएगा। उम्मीद जताई कि कार्य होने से यात्रियों को आवाजाही में निश्चित रुप से राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!