◾ सड़क के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में रोष
◾मोबाइल कैबिल बिछाने में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
◾ एसडीएम व अधिशासी अभियंता बोले – नहीं दी है मशीनो की अनुमति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मोबाइल केबिल बिछाने में नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले चार जेसीबी मशीनो से सड़क खोद डालने से गांव के वासिदों में गहरा रोष व्याप्त है। भारी भरकम मशीनों से खदान किए जाने से नवनिर्मित मोटर मार्ग के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। मामले में कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठी है। एसडीएम कोश्या कुटोली व अधिशासी अभियंता के अनुसार मशीनों की अनुमति नहीं दी गई है।
जहां एक ओर बगैर अनुमति भारी भरकर जेसीबी मशीनों से खदान प्रतिबंधित है वहीं अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सुयालखेत – छियोडी़ मोटर मार्ग पर मोटर केबिल बिछाने में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक नहीं बल्कि चार जेसीबी मशीनो से मोटर मार्ग पर धड़ल्ले से खदान किया जा रहा है। भारी भरकर मशीनों से खदान किए जाने से जहां एक ओर आवाजाही में दुर्घटना का खतरा बढ़ते ही जा रहा है वहीं लाखों रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित मोटर मार्ग के अस्तित्व पर संकट मंडराने की भी आंशका बढ़ते ही जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी चार जेसीबी मशीनों से किए जा रहे खदान पर रोष जताया है। तत्काल मशीनो पर अंकुश लगा मनमानी पर आमादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के अनुसार चार मशीनों से खदान की कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच का दावा किया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके पांडे ने भी अनुमति न देने की बात कही है।
