◾जीआइसी रातीघाट में हुई बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
◾ धारा बल्लभ को शिक्षक अभिभावक संघ जबकि संतोष को एसएमसी की कमान
◾प्रधानाचार्य ने दी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में हुई बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। धारा बल्लभ को शिक्षक अभिभावक संघ तथा नर सिंह बिष्ट को उपमंत्री जबकि संतोष नेगी को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंगलवार को जीआइसी परिसर में हुई बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों, पेयजल व्यवस्था समेत तमाम कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सर्वसम्मति से तय हुआ की विद्यालय में सुविधाएं जुटाने तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को एकजुटता से कार्य किया जाएगा। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने विद्यालय से विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर धारा बल्लभ को अध्यक्ष, नर सिंह को उपमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई ‌जबकी संतोष नेगी को विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। संचालन दिनेश सिंह रावत ने किया। इस दौरान पूर्व पीटीए अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, कमलेश प्रसाद, सुरेश चंद्र पाल, राधेश्याम,आरपी सिंह, आलोक शिखा, विपिन चंद्र, हरीश चंद्र पनेरु,बंशी लाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!